डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) 2019 के पेपर I और II की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। वे उम्मीदवार जो UPSEE 2019 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड करने के लिए UPSEE की आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जा सकते हैं।
आपको बता दें कि, AKTU ने अप्रैल माह में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर UPSEE 2019 परीक्षा आयोजित कराई थी। AKTU ने ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSEE 2019 पेपर I और पेपर II के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार यूपीएसईई 2019 की उत्तर कुंजी को ऑफिशियल वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।