फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSEE 2019 जारी हुई उत्तर कुंजी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Mon, 22 Apr 2019 01:33 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा (UPSEE) 2019 के पेपर I और II की उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। वे उम्मीदवार जो UPSEE 2019 की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे उत्तर कुंजी की जांच और डाउनलोड करने के लिए UPSEE की आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि, AKTU ने अप्रैल माह में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर UPSEE 2019 परीक्षा आयोजित कराई थी। AKTU ने ऑफिशियल वेबसाइट पर UPSEE 2019 पेपर I और पेपर II के लिए उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार यूपीएसईई 2019 की उत्तर कुंजी को ऑफिशियल वेबसाइट से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें अपनी परीक्षा की उत्तर कुंजी को-
  • यूपीएसईई की आधिकारिक वेबसाइट upsee.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “UPSEE 2019 उत्तर कुंजी” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • परीक्षा की उत्तर कुंजी एक पीडीएफ प्रारूप में होगी।
  • अब आपके सामने UPSEE 2019 उत्तर कुंजी होगी उसे डाउनलोड करें।
  • उत्तर कुंजी का एक प्रिंट आउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

AKTU UPSEE 2019 पेपर I उत्तर कुंजी को डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

AKTU UPSEE 2019 पेपर II उत्तर कुंजी को डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें