कौन कर सकता है आवेदन?
यूपीएससी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) या उससे उच्च शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। मान्य डिग्रियों में बी.ई/बी.टेक, एम.एससी, बी.ए, एमबीबीएस, एमएस/एमडी/एमसीएच/डीएम, डीएनबी, एम.फिल और पीएचडी शामिल हैं। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।
आयु सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, हालांकि यह भी पद के अनुसार भिन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
यूपीएससी की यह भर्ती लेवल-8 पे-मैट्रिक्स के अंतर्गत की जा रही है, जिसके अनुसार चयनित उम्मीदवारों को प्रारंभिक वेतन के रूप में लगभग ₹47,600 प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य भत्ते भी नियमों के अनुसार मिलेंगे। चयन प्रक्रिया दो चरणों में संपन्न होगी। सबसे पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा (रिटन एग्जाम) देनी होगी, जिसके बाद सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर ही फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। महिला, एससी, एसटी एवं PwBD कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “One Time Registration (OTR)” लिंक पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल या ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें, डाक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
- आवेदन पत्र को सबमिट कर उसका PDF प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।