Akanksha Singh UPSC: संघ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार, 6 मार्च को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया। रिजल्ट घोषित होते ही मेरिट में जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। हालांकि, परिणाम जारी होने के बाद एक हैरान करने वाला विवाद सामने आया है। परीक्षा में प्राप्त 301वीं रैंक को लेकर दो अलग-अलग युवतियों ने दावा किया है कि यह रैंक उन्हें मिली है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का नाम आकांक्षा सिंह बताया जा रहा है, जिससे मामला और अधिक उलझ गया है और सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा हो रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक आकांक्षा सिंह उत्तर प्रदेश के वाराणसी की निवासी बताई जा रही हैं, जबकि दूसरी बिहार के आरा की रहने वाली हैं। दोनों ही युवतियों ने सिविल सेवा परीक्षा में 301वीं रैंक प्राप्त करने का दावा किया है। एक ही नाम और एक ही रैंक को लेकर किए गए इन दावों ने पूरे मामले को विवाद का रूप दे दिया है।