उम्मीदवारों को क्या मिलेगा फायदा?
यूपीएससी की इस पहल का मकसद उन उम्मीदवारों को मौका देना है, जिनसे आवेदन भरते समय कोई त्रुटि हो गई हो। करैक्शन विंडो के दौरान अभ्यर्थी कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म और एग्जामिनेशन एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर पाएंगे। इससे आवेदन प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी ने हेल्पलाइन का समय बढ़ाया, क्षमता दोगुनी की; अब वीकेंड पर भी मिल सकेगी मदद
यूपीएससी चेयरमैन ने क्या कहा?
ऑनलाइन एप्लीकेशन पोर्टल कैसे काम करता है?
यूपीएससी का ऑनलाइन आवेदन पोर्टल चार हिस्सों में विभाजित है, जो होमपेज पर अलग-अलग कार्ड के रूप में दिखाई देते हैं:
- Account Creation – नया अकाउंट बनाने के लिए
- Universal Registration – सामान्य जानकारी दर्ज करने के लिए
- Common Application Form – सभी परीक्षाओं में उपयोग होने वाली बेसिक डिटेल्स
- Examinations Module – परीक्षा नोटिस, आवेदन फॉर्म और एप्लीकेशन स्टेटस
इनमें से पहले तीन सेक्शन किसी भी समय भरे जा सकते हैं, जबकि चौथा हिस्सा परीक्षा से जुड़ा होता है।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी में बड़ा बदलाव, सेवा में रहते बार-बार परीक्षा देने पर ब्रेक; 2026 से नियम सख्त
करेक्शन विंडो कब खुलेगी?
आयोग ने अभी करेक्शन विंडो की सटीक तारीखों की घोषणा नहीं की है। यह विंडो ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद तीन दिनों के लिए खुलेगी। किन-किन विवरणों में बदलाव किया जा सकेगा और क्या नियम होंगे, इसकी पूरी जानकारी जल्द ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी सीएसई का नोटिस जारी, 933 पदों पर 24 फरवरी तक करें आवेदन
पहले भी दी जा चुकी है यह सुविधा
यूपीएससी ने इससे पहले NDA & NA परीक्षा (II) 2025 और CDS परीक्षा (II) 2025 के उम्मीदवारों के लिए भी इसी तरह की करैक्शन सुविधा उपलब्ध कराई थी। अब वही व्यवस्था CSE 2026 और IFoS 2026 के अभ्यर्थियों के लिए लागू करने की योजना है।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया पर सवाल, CSE 2026 के नोटिस में मिलीं कई गलतियां
नया आवेदन पोर्टल कब शुरू हुआ?