UPSC NDA, NA (II) 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (II) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए। इस संबंध में आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी की है। यूपीएससी की तरफ से जारी संशोधित कैलेंडर के मुताबिक पहले एनडीए, एनए (II) को लेकर अधिसूचना 10 जून को जारी की जानी थी लेकिन बाद में इसे 16 जून तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
इस अधिसूचना में बताया गया है कि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षाओं के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 6 जुलाई शाम 6 बजे से पहले अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन वापस लेना है तो वह 13 जुलाई से लेकर 19 जुलाई के बीच अपना आवेदन वापस ले सकता है। इस संबंध में जारी आधिकारिक अधिसूचना को नीचे देखा जा सकता है।
इस अधिसूचना में पूरी जानकारी दी गई है। यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें। अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि छह जुलाई आवेदन की आखिरी तारीख है इसलिए इससे पहले-पहले अपना आवेदन जरूर कर दें।