UPSC NDA, CDS Exam Date 2025: अप्रैल में होगी एनडीए, सीडीएस परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूपीएससी एनडीए, सीडीएस 1 परीक्षा 2025 13 अप्रैल, 2025 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है। आयोग आवेदन की अंतिम तिथि के बाद आवेदन सुधार विंडो खोलेगा।
UPSC NDA, CDS Application Fee: आवेदन शुल्क
- UPSC CDS: अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी सीडीएस 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। सभी महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी भी शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क छूट उपलब्ध नहीं है, जिन्हें पूर्ण निर्धारित शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है।
- UPSC NDA: एनडीए परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना होगा। एनडीए अधिसूचना के अनुसार, एससी, एसटी, महिला उम्मीदवारों और आधिकारिक अधिसूचना में निर्दिष्ट जूनियर कमीशन अधिकारी (जेसीओ), गैर-कमीशन अधिकारी (एनसीओ) और अन्य रैंक (ओआर) के वार्डों को भुगतान से छूट दी गई है।