UPSC के भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न पदों और विभागों में कुल 146 रिक्तियों को भरना है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
पदों का विवरण
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) 20 पद, जूनियर इंजीनियर (सिविल) 58 पद, लोक अभियोजक 48 पद, सहायक निदेशक (विनियम और सूचना) 16 पद, अनुसंधान अधिकारी (योग) एक पद, अनुसंधान अधिकारी (प्राकृतिक चिकित्सा) एक पद, सहायक निदेशक (फॉरेंसिक ऑडिट) एक पद, असिस्टेंट आर्किटेक्ट एक पद पर भर्ती की जाएगी।
आवेदन शुल्क
यूपीएससी की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 25 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूबीडी/महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।