फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IFS Mains 2020: डीएएफ -1 जारी, 27 नवंबर से पहले ऐसे भरें फॉर्म

Tue, 17 Nov 2020 10:57 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

UPSC IFS Main 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा के लिए विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) जारी कर दिया है। IFS Main के लिए डीटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म-I (DAF-I) 27 नवंबर, 2020 तक भरे जा सकेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in, upsconline.nic.in पर  जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा खबर में आगे डायरेक्ट लिंक भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन


UPSC IFS Main 2020 परीक्षा 28 फरवरी से 7 मार्च, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। ध्यान दें कि इस फॉर्म में उम्मीदवारों को सिविल सेवाओं को वरीयता के क्रम में लिखना होगा,जिनमें आवंटन के लिए वह इच्छुक हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को अपनी हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन, अलग-अलग क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियां, सेवा अनुभव और ईडब्लयूए समेत अन्य दस्तावेजों को भी फॉर्म के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। उम्मीदवार वरीयता बड़े ध्यान से भरें, क्योंकि अगर इंटरव्यू में पास होते हैं तो आपको आपकी वरीयता के आधार पर ही सेवाएं दीं जाएंगी। बता दें कि वरीयता का उल्लेख किए जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा।  

ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri 2020 LIVE: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, इन सरकारी विभागों में निकली हैं भर्तियां
विज्ञापन


UPSC IFS DAF Main 2020: ऐसे भरें फॉर्म - 
 

विज्ञापन

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर DAF लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी डीटेल्स के साथ फॉर्म भरें।
स्टेप 4: वरीयता भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

यूपीएससी परीक्षा की जानकारी :
भर्ती परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाता है जिसका नाम प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार के रूप में विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं और IAS, IPS, IFS, IRS और IRTS सहित केंद्रीय सिविल सेवाओं में प्रशासनिक पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करना होता है।

UPSC IFS Main DAF-1 2020: डायरेक्ट लिंक

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें