UPSC IFS Mains Admit Card 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने UPSC IFS मुख्य परीक्षा 2020 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 7 मार्च या इससे पहले upsc.gov.in के जरिए अपना प्रवेश पत्र हर हाल में डाउनलोड कर लें। आयोग 28 फरवरी से 7 मार्च तक IFS मुख्य परीक्षा आयोजित करेगा।
ऐसे डाउनलोड करें UPSC IFS मेन एडमिट कार्ड 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आपको UPSC IFS मेन ई-एडमिट कार्ड 2020 का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-इस तरह आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट ले सकते हैं।