फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: आईईएस-आईएसएस परीक्षा के लिए पांच उम्मीदवारों के आवेदन अस्वीकृत, देखें कहीं लिस्ट में आपका नाम तो नहीं

Tue, 18 Mar 2025 03:54 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES/ISS Exam 2025: संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/आईएसएस) परीक्षा  के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आवश्यक शुल्क का भुगतान न करने के कारण ये आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
UPSC - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IES/ISS Exam: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2025 के लिए अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। यह सूची उन अभ्यर्थियों की है, जिनके आवेदन शुल्क का भुगतान सफलतापूर्वक सत्यापित नहीं हो सका।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, आईईएस/आईएसएस परीक्षा 2025 के लिए 200 रुपये शुल्क के भुगतान के संबंध में बैंक अधिकारियों से पुष्टि नहीं मिली थी। कुल मिलाकर, पांच उम्मीदवारों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। नोटिस में प्रभावित उम्मीदवारों के नाम और पंजीकरण आईडी शामिल हैं।



ऐसे में जिन उम्मीदवारों का नाम अस्वीकृत सूची में शामिल है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (upsc.gov.in) पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि उनका शुल्क सही तरीके से जमा हुआ था और फिर भी आवेदन खारिज कर दिया गया है, तो वे संबंधित दस्तावेजों के साथ आयोग से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्वीकृति के खिलाफ ऐसे करें अपील

संघ लोक सेवा आयोग ने उन उम्मीदवारों को एक मौका दिया है, जिनका आवेदन परीक्षा शुल्क न भरने के कारण अस्वीकार कर दिया गया है। आयोग के अनुसार, यदि कोई उम्मीदवार इस अस्वीकृति के खिलाफ अपील करना चाहता है, तो उसे अपने भुगतान से जुड़े दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे।

अपील भेजने का तरीका

उम्मीदवारों को अपनी अपील स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से नीचे दिए गए पते पर भेजनी होगी:

श्री अजय जोशी
अवर सचिव (ई.XIII)
संघ लोक सेवा आयोग,
आयोग सचिवालय भवन,
धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड,
नई दिल्ली - 110069

इसके अलावा, उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि अपील ईमेल अधिसूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर आयोग के कार्यालय तक पहुंच जानी चाहिए।

अपील के लिए जरूरी दस्तावेज

  • यदि शुल्क का भुगतान नकद में किया गया था, तो भारतीय स्टेट बैंक (SBI) या किसी अन्य नामित बैंक की मूल भुगतान पर्ची।
  • यदि भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग से किया गया था, तो संबंधित बैंक स्टेटमेंट या डेबिट/क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट की प्रति।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें