फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC IES ISS 2023: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कहां और कैसे करें अप्लाई

Wed, 19 Apr 2023 09:12 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC IES ISS 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
विज्ञापन
UPSC IES and ISS 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC IES and ISS 2023 Application Begins: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा/भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस/आईएसएस) परीक्षा 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर नौ मई को शाम छह बजे तक तक पंजीकरण करा सकते हैं। यूपीएससी IES/ISS परीक्षा 23 जून, 2023 से आयोजित की जाएगी। आयोग का लक्ष्य कुल 51 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 18 रिक्तियां भारतीय आर्थिक सेवा के लिए और 33 भारतीय सांख्यिकी सेवा के लिए हैं। 

UPSC IES ISS 2023: पात्रता मापदंड एवं शैक्षणिक योग्यता

आयु सीमा: आवेदक उम्मीदवार की एक अगस्त, 2023 को 21-30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। सभी आरक्षित श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

IES: उम्मीदवारों के पास अर्थशास्त्र/ अनुप्रयुक्त अर्थशास्त्र/ व्यावसाय अर्थशास्त्र/ अर्थमिति में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।

ISS: उम्मीदवार के पास सांख्यिकी/ गणितीय सांख्यिकी/ अनुप्रयुक्त सांख्यिकी के साथ स्नातक डिग्री या सांख्यिकी/ गणितीय सांख्यिकी/ अनुप्रयुक्त सांख्यिकी में से एक विषय में मास्टर डिग्री हो।

 

UPSC IES ISS 2023: चयन प्रक्रिया

यूपीएससी अधिकतम 1000 अंकों की लिखित परीक्षा और अधिकतम 200 अंकों के व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर भारतीय आर्थिक/सांख्यिकीय सेवाओं के लिए उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट करेगा। 

 

UPSC IES ISS 2023: आवेदन शुल्क

महिला / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को छोड़कर, जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, आवेदकों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।

 

विज्ञापन

UPSC IES ISS 2023 के लिए आवेदन करने के चरण

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. यूपीएससी और ऑनलाइन आवेदन की परीक्षाओं के लिए 'ओटीआर' पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. भाग 1 पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  4. परीक्षा केंद्र का चयन करें और फॉर्म जमा करें।
  5. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें