सप्ताह के सभी दिन सुविधा उपलब्ध रहेगी
कॉल सेंटर की क्षमता भी दोगुनी की गई
परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने की दिशा में चल रहा काम: यूपीएससी अध्यक्ष
यूपीएससी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कॉल सेंटर के संचालन समय में विस्तार अभ्यर्थियों की मदद के लिए उठाए गए कई कदमों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि आयोग परीक्षा प्रक्रिया को अधिक सुगम और उम्मीदवारों के अनुकूल बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।
यह भी पढ़ें: यूपीएससी का बड़ा फैसला, बेंचमार्क दिव्यांगता वालों को मिलेगा पसंदीदा एग्जाम सेंटर
आयोग की यह पहल आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों और आयोग के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने, समस्याओं का जल्द समाधान करने और पूरी परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी व जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
यूपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए कॉल सेंटर का उपयोग करें और आवेदन समय सीमा से पहले सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें।