UPSC Exam Study Material: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा देश की प्रतिष्ठित एवं सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी प्रतिवर्ष भाग लेते हैं और उनमें से कुछ ही सफल होते हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए सबसे अहम होता है स्टडी मैटेरियल। अगर आपके पास बेहतर अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी तो आप कठिन मेहनत के दम पर अवश्य ही इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल के माध्यम से आप अध्ययन सामग्री के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं, जो आपकी परीक्षा तैयारियों को मजबूत करने में अहम योगदान देगा।
अगर आप सिविल सेवा परीक्षा 2023 की तैयारी कर रहे हैं तो सबसे जरूरी है अपने दैनिक जीवन में न्यूज पेपर को शामिल करना। आप दैनिक अखबार 'अमर उजाला' या अन्य किसी अखबार का प्रतिदिन अध्ययन कर सकते हैं। अखबार के साथ ही आप अमर उजाला की मासिक मैगजीन सफलता का अध्ययन भी कर सकते हैं। मैगजीन एवं अखबार से आप करंट अफेयर्स एवं देश-विदेश में चल रही प्रमुख घटनाओं को लेकर अवेयर रह पाएंगे।
अगर आप परीक्षा की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं तो पढ़ने के साथ या ऑनलाइन लेक्चर लेने के समय नोट्स अवश्य बनाते रहें। ये नोट्स परीक्षा के समय रिवीजन करने में समय की बचत के साथ सफलता प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
एनसीईआरटी सामान्य अध्ययन (NCERT Combined Descriptive General Study)
एनसीईआरटी साइंस ऑब्जेक्टिव टाइप (NCERT Objective Science English)
एनसीईआरटी ऑब्जेक्टिव पॉलिटी एग्जाम ओरिएंटल (NCERT Objective Polity Exam Orientel)
एनसीईआरटी वस्तुनिष्ठ भूगोल (NCERT Objective Geography)
एनसीईआरटी पर्यावरण और पारिस्थितिकी (NCERT Objective Ecology and Environment)
एनसीईआरटी ऑब्जेक्टिव एन्वॉयरन्मेंट एंड इकोलॉजी (Ncert-Objective Environment & Ecology)
एनसीईआरटी वस्तुनिष्ठ भारतीय अर्थव्यवस्था (NCERT-Objective Indian Economy)
एनसीईआरटी जनरल स्टडीज (NCERT General Studies)