संघ लोक सेवा आयोग ने 136 पदों को भरने के लिए आयोजित विभिन्न लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए। इन 136 विभिन्न पदों के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट को अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इनमें से 65 पद ट्रेड मार्क्स और भौगोलिक संकेतक के हैं, जिनका परिणाम घोषित किया गया है।
यूपीएससी ने इन सभी पदों के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। सभी शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं।