नोटिफिकेशन में दिखीं कई स्पेलिंग गलतियां
अभ्यर्थियों ने नोटिफिकेशन के अलग-अलग पेजों पर कई बड़ी त्रुटियां चिन्हित की हैं। उदाहरण के तौर पर 'Examination' शब्द को 'Examinaiton' लिखा गया है, जो 'How to Apply' सेक्शन समेत कई पन्नों पर नजर आया। इसी तरह 'Candidates' को भी चार जगह 'Cadidates' लिखा गया, जबकि पास ही सही स्पेलिंग भी मौजूद है, जिससे प्रूफरीडिंग में कमी का अंदाजा लगाया जा रहा है।
- पेज 7 पर 'Benchmark' को 'Bechmark' लिखा गया है।
- पेज 8 पर 'List of Abbreviations' की जगह 'List of Abbriviations' लिखा गया।
- पेज 9 पर 'Kolkata' की स्पेलिंग एक जगह 'KOLKATTA' लिखी गई।
- पेज 67 पर 'agro-based industries' को 'ago-based industries' और 'Public Sector Undertaking' को 'public sector underkings' लिखा गया है।
- आखिरी पेज पर 'BEYOND' शब्द भी 'BEYND' के रूप में दिखाई दिया।
इनफोग्राफिक में देखें गलितियां
'Examination' शब्द को 'Examinaiton' लिखा गया:
'Candidates' को भी चार जगह 'Cadidates' लिखा गया:
'Benchmark' और 'List of Abbreviations' की स्पेलिंग भी गलत:
'agro-based industries' और 'Public Sector Undertaking' की स्पेलिंग गलत:
'Kolkata' और 'BEYOND' की स्पेलिंग गलत:
यह भी पढ़ें: यूपीएससी सीएसई का नोटिस जारी, 933 पदों पर 24 फरवरी तक करें आवेदन
क्यों अहम है यह मामला?
यूपीएससी भारत सरकार की एक संवैधानिक संस्था है, जो देश के प्रशासनिक तंत्र के लिए अधिकारियों का चयन करती है। सिविल सेवा परीक्षा के जरिए चुने गए उम्मीदवार आगे चलकर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, राजनयिक समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करते हैं। इसलिए विशेषज्ञों का मानना है कि इतने महत्वपूर्ण दस्तावेज में बुनियादी गलतियां आयोग की पेशेवर छवि को प्रभावित कर सकती हैं और बेहतर प्रूफरीडिंग की जरूरत को दिखाती हैं।
यह भी पढ़ें:
यूपीएससी का बड़ा बदलाव, सेवा में रहते बार-बार परीक्षा देने पर ब्रेक
आवेदन प्रक्रिया और वैकेंसी डिटेल्स
विवाद के बावजूद सिविल सेवा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। इस साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए 933 और भारतीय वन सेवा परीक्षा के लिए 80 रिक्तियां घोषित की गई हैं।
हर साल इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। साल 2025 में 10 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,161 प्रीलिम्स में सफल हुए, 2,736 इंटरव्यू तक पहुंचे और आखिर में 979 उम्मीदवारों का चयन हुआ। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन करने की उम्मीद है।