UPSC CMS Exam Final Result 2018 संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2018 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार भाग I और भाग II परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर या डायरेक्ट के माध्यम से देख सकते हैं। लिंक नीचे दिया गया है।
CMS परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (भाग I) और व्यक्तित्व परीक्षण (भाग II) के लिए उपस्थित होना था। भाग I परीक्षा 22 जुलाई, 2018 को आयोजित की गई थी, और भाग II नवंबर 2018 से जनवरी 2019 तक आयोजित किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 440 पद भरे जाएंगे।
विभिन्न सेवाओं / पदों पर नियुक्ति उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक साइट पर जा सकते हैं।
ऐसे करें अपना परिणाम डाउनलोड-
- सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद संबंधित लिकं पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी दर्ज करें।
- आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
ये रहा रिजल्ट डाउनलोड करने का सीधा लिंक-