फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Civil Services result 2019: पीएम मोदी ने टॉपर्स को दी बधाई, कही ये बात

Tue, 04 Aug 2020 06:01 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

UPSC Civil Services result 2019: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षाओं के सफल उम्मीदवारों को बधाई दी। पीएम ने ट्वीट के जरिए सभी टॉपर्स को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'सिविल सेवा परीक्षा 2019 को सफलतापूर्वक पास करने वाले सभी युवाओं को बधाई। सार्वजनिक सेवा का एक रोमांचक और संतोषजनक करियर आपका इंतजार कर रहा है। मेरी शुभकामनाएं'

विज्ञापन

 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'जिन युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा 2019 में वांछित परिणाम नहीं मिले, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि जीवन कई अवसरों से भरा है। आपमें से हर कोई  मेहनती है। आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।'

बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर आज सिविल सेवा परीक्षा 2019 के नतीजे जारी किए। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।  सिविल सर्विस परीक्षा 2019 मे प्रदीप सिंह ने ऑल इंडिया टॉप किया है। जबकि महिलाओं में सर्वोच्च स्थान प्रतिभा वर्मा ने हासिल किया है। वे परीक्षा में तीसरे नंबर पर रही हैं।
विज्ञापन


इस बार 829 उम्मीदवार परीक्षा पास करने में कामयाब रहे हैं। इनमें सामान्य श्रेणी के 304, पिछड़े वर्ग के 251, अनुसूचित जाति के 129, अनुसूचित जनजाति के 67 और आर्थिक रूप से पिछड़ों के 78 उम्मीदवार शामिल हैं। जतिन किशोर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। हिमांशु जैन ने चौथा स्थान और जेदेव सी. एस को पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


पूरी लिस्ट देखें
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें