UPSC Civil Service Exam Interview DAF II Out
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
UPSC Civil Services Main Exam Interview 2022 DAF II Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के परिणाम के बाद आगे की प्रक्रिया यानी पीटी और साक्षात्कार लिए विस्तृत आवेदन फॉर्म-II (DAF-II) जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में योग्य घोषित किया गया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 14 दिसंबर शाम छह बजे तक DAF-II भर सकते हैं।
UPSC CSE 2022 के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों की संख्या 1011 है। प्रारंभिक परीक्षा पांच जून को आयोजित की गई थी और परिणाम 22 जून को घोषित किया गया था। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है। वहीं, मुख्य परीक्षा 16 से 25 सितंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी।