फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CSE Result 2022 Out: यूपीएससी सीएसई का रिजल्ट जारी, जानें कौन-कौन रहा टॉपर

Tue, 23 May 2023 04:41 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE 2022 Result: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
upsc cse result out - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE 2022 Final Result Out: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा 2022 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। परीक्षा में इशिता किशोर ने AIR 1 रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा रहीं। इस बार लड़कियों ने परीक्षा में दबदबा कायम किया है।

विज्ञापन

इतने उम्मीदवारों का चयन

यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 तथा एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल किए हैं।



आईएएस के लिए 180 शॉर्टलिस्ट

आईएएस के पद पर चयन के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 उम्मीदवारों की रिजर्व सूची भी तैयार की गई है।

UPSC CSE Result ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें UPSC CSE मुख्य परिणाम 2022 (अंतिम) लिखा हो।

  • अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी।

  • पीडीएफ फाइल में यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य अंतिम परिणाम 2022 होगा।

  • मेरिट लिस्ट चेक करें और उसे डाउनलोड करें

विज्ञापन

UPSC CSE 2022 टॉपरों की सूची

  1. इशिता किशोर

  2. गरिमा लोहिया

  3. उमा हरति एन

  4. स्मृति मिश्रा

  5. मयूर हजारिका

  6. गहना नव्या जेम्स

  7. वसीम अहमद भट

  8. अनिरूद्ध यादव 

  9. कनिका गोयल

  10. राहुल श्रीवास्तव

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें