परीक्षार्थी का नाम: वैभव त्रिवेदी
पिता का नाम : भगवानदास
- वैभव ने इस परीक्षा को दूसरे अटैम्प्ट में क्लीअर किया।
- इन्होंने इससे पहले 2018 में भी परीक्षा दी थी लेकिन सिर्फ 7 अंक की कमी के कारण पीछे रह गए।
- वैभव परीक्षा की तैयारी दिल्ली में रहकर की।
- वैभव बीएचयू-आईआईटी के छात्र हैं और 2015 में एमटैक पासआउट हैं।
- MNC में बढ़िया नौकरी होने के वाबजूद 2017 में नौकरी छोड़ बिना किसी कोचिंग के खुद से ही पढ़ाई कर परीक्षा दी और अब सफलता प्राप्त की।
परीक्षार्थी का नाम: मयंक गुर्जर
पिता का नाम : गोविंद गुर्जर
- केमिकल इंजीनियर होने के वाबजूद पहले ही अटैम्प्ट में सफलता प्राप्त की।
- मयंक खिरकिया के डेडगांव के रहने वाले हैं लेकिन स्नातक की डिग्री मुंबई आईआईटी से हासिल की है।
- कॉलेज के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए।
- पिता का साया मयंक के सिर से पहले ही उठ गया था।
- IAS की तैयारी के लिए खान स्टडी ग्रुप (केएसजी) इंडिया ऑनलाइन बेस्ट है।
परीक्षार्थी का नाम: विनायक चामड़िया
पिता का नाम: संदीप चामड़िया
- सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए एलएंडटी का कैंपस सिलेक्शन ठुकरा दिया। लेकिन पहले ही अटैम्प्ट में परीक्षा को पास किया।
- इंजीनियर के छात्र थे फिर भी समाजशास्त्र विषय चुना।
- खुद से दिन में 8 से 10 घंटे पढ़ाई कर नोट्स बनाएं।
- बता दें कि विनायक की उम्र सिर्फ 24 वर्ष है। वे एनआईटी कुरुक्षेत्र से 2018 में सिविल इंजीनियरिंग में पास किया है।
- विनायक के पिता यानि संदीप चामड़िया, शुगर मर्चेन्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हैं।
परीक्षार्थी का नाम: आशीष सिंह
पिता का नाम : बीएन सिंह
- आशीष ने परीक्षा दूसरे अटैम्प्ट में पास की है।
- वे 2017 में आईआईटी दिल्ली से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले आशीष ने कैंपस सिलेक्शन छोड़ दिया।
- कॉलेज के दौरान ही सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी थी।
- आशीष की मां गृहिणी और पिता रेलवे में अधीक्षक हैं।
- वे रोज परीक्षा के लिए छह घंटे पढ़ाई करते थे।