UPSC CDS Admit card 2020: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (II) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी नजर आती हैं, तो वह तीन नवंबर तक इसे लेकर us.cds-upsc@gov.in मेल आईडी पर ईमेल कर सकता है।
8 नवंबर को होनी है परीक्षा
कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (CDS) (II) परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर को होगा। उन ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों के भीतर प्रवेश दिया जाएगा, जिनके पास हॉल टिकट होगा। इसलिए, अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन उसे अपने साथ ले जाना न भूलें। बता दें कि अन्य परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा का आयोजन भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए होगा। परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश एडमिट कार्ड पर दर्ज होंगे।
इसे भी पढ़ें-अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली की पहली कट-ऑफ लिस्ट जारी, मनोविज्ञान की कट-ऑफ सबसे ज्यादा
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in है।
-यहां आपको UPSC CDS (II) 2020 admit card' लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करके अपनी जानकारी भरें।
-इसके बाद एडमिट कार्ड आपके सामने खुल जाएगा।
-जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं व प्रिंट ले सकते हैं।