UPSC CDS 2 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सीडीएस 2 परीक्षा के लिए अधिसूचना 05 अगस्त 2020 को जारी करेगा। बता दें कि हाल ही में यूपीएससी ने संशोधित कैलेंडर जारी किया है। इसके अनुसार, यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2020 08 नवंबर 2020 को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीडीएस 2 भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। यूपीएससी सीडीएस 2 के लिए आवेदन 05 अगस्त 2020 से शुरू किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 25 अगस्त 2020 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल, यूपीएससी ने भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) द्वारा संचालित पाठ्यक्रम के तहत यूपीएससी सीडीएस पोस्ट के लिए 417 रिक्तियों को अधिसूचित किया था। इसके लिए UPSC CDS 2 पंजीकरण 12 जून 2019 को शुरू हुआ था और पंजीकरण की अंतिम तिथि 08 जुलाई 2019 थी।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- यूपीएससी सीडीएस 2 अधिसूचना जारी होने की तारीख और पंजीकरण तिथि - 05 अगस्त 2020
- अंतिम तिथि पंजीकरण की - 25 अगस्त 2020
- सीडीएस 2 परीक्षा तिथि - 08 नवंबर 2019
- सीडीएस 2 परीक्षा परिणाम दिनांक - बाद में घोषित किया जाएगा
यूपीएससी का कैलेंडर देखने के लिए यहां क्लिक करें...
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाउट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें...