UPSC CDS 1 परीक्षा विभिन्न सशस्त्र बल अकादमियों- IMA (भारतीय सैन्य अकादमी), INA (भारतीय नौसेना अकादमी), AFA (वायु सेना अकादमी), और OTA (अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी) में 341 उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित की गई थी।
इतने उम्मीदवार रहे सफल
यूपीएससी सीडीएस 1 लिखित परीक्षा 16 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। कुल 6518 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। अब उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। उम्मीदवारों को यूपीएससी एसएसबी साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा जहां वे पांच दिनों में मानसिक, चिकित्सा और शारीरिक जांच का सामना करेंगे। यूपीएससी सीडीएस एसएसबी इंटरव्यू क्लियर करने वाले उम्मीदवार को भारतीय सशस्त्र बल अकादमियों में नामांकित किया जाएगा।
आयोग ने यह भी अधिसूचित किया कि जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में सफलता नहीं मिली है, उनकी मार्कशीट ओटीए (एसएसबी साक्षात्कार आयोजित करने के बाद) के अंतिम परिणाम के प्रकाशन की तारीख से 15 दिनों के भीतर आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।