फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC result 2018: फाइनल परीक्षा के नतीजे जारी, 4 स्टेप्स में ऐसे देखें अपना रिजल्ट

Fri, 11 Sep 2020 04:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी पीएससी रिजल्ट 2018 - फोटो : स्क्रीन शॉर्ट
विज्ञापन

UPPSC result 2018: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने शुक्रवार को पीसीएस 2018 के नतीजे जारी किए। पीसीएस 2018 के नतीजे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। अभ्यर्थी यूपी लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। पीसीएस 2018 में पानीपत की अनुज नेहरा ने टॉप किया है। जबकि, दूसरे स्थान पर गुड़गांव की संगीता राघव और तीसरे स्थान पर मथुरा की ज्योति शर्मा रही हैं। चौथे और पांचवें स्थान पर क्रमश: जालौन के विपिन कुमार शिवहरे और पटना के कर्मवीर केशव रहे हैं।

विज्ञापन


988 पदों के लिए हुई इस भर्ती में 976 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। जबकि 12 पद खाली रह गए हैं। यूपी पीसीएस 2018 मुख्य परीक्षा साल 2019 में 18 से 22 अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। खास बात रही है कि पीसीएस 2018 के नतीजों में शीर्ष तीन स्थान पर लड़कियों का कब्जा रहा है।

रिजल्ट के डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें

ऐसे देखें अपना UPPSC result 2018 

-सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in है।
-यहां आपको रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिसके जरिए आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

यूपीपीएससी ने पहली बार पीसीएस परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर कराई थी। बदले पैटर्न का परीक्षा परिणाम पर भी असर देखने को मिला। पिछली कई परीक्षाओं में शीर्ष पांच स्थानों पर उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों का ही कब्जा रहा, लेकिन इस बार यूपी के केवल दो अभ्यर्थी ही जगह बना सके। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार पीसीएस- 2018 का अंतिम चयन परिणाम उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा उच्च न्यायालय में योजित विशेष अपील और उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका प्रशांत सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व एक अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन


जल्द जारी होंगे कटऑफ अंक
आयोग के सचिव ने बताया कि प्राप्तांक एवं पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयेाग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
पीसीएस-2018 के तहत कई वर्षों बाद इतने व्यापक पैमाने पर भर्ती हुई है। 988 पदों भर्ती के लिए छह लाख 35 हजार 944 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और 398630 अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें 19096 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन


प्रमुख पदों का विवरण
डिप्टी कलेक्टर - 119
डिप्टी एसपी - 98
कमर्शियल टैक्स अफसर - 159
एक्साइज अफसर - 147
ट्रेजरी अफसर/एकाउंट अफसर - 14
असिस्टेंट कमिश्रर (वाणिज्य कर) - 44
ब्लॉक डेवलपमेंट अफसर - 21
असिस्टेंट लेबर कमिश्रर - 8
डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन अफसर - 16
असिस्टेंट कमिश्रर इंडस्ट्रीज - 15
फूड सेफ्टी अफसर - 49
डिस्ट्रिक्ट ऑडिट अफसर - 29
लेबर इंफोर्समेंट अफसर - 17
डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन अफसर - 29
सब रजिस्ट्रार - 21
प्रिंसिपल - 83

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें