UPPSC PCS Prelims एक नजर में परीक्षा
अधिकारियों के अनुसार, पीसीएस के 173 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 51 जिलों के 1241 केंद्रों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 5,65,459 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से 3,41,392 परीक्षार्थी यानी 60.37 फीसदी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा की अवधि दो घंटे थी, पहला सत्र सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक। भर्ती परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
UPPSC PCS 2023 रिक्तियों का विवरण
उप पंजीयक, सहायक श्रम आयुक्त, सहायक नियंत्रक कानूनी मापन (ग्रेड 11), तकनीकी सहायक (भू-विज्ञान), विधि अधिकारी, तकनीकी सहायक (भू-भौतिकी), कर निर्धारण अधिकारी, जीडीई पुलिस अधीक्षक, जेल अधीक्षक, जिला कमांडेंट होम गार्ड, आबकारी निरीक्षक और उप जेलर सहित विभिन्न पदों के लिए कुल 254 रिक्तियों के लिए परीक्षा आयोजित की जा रही है।
UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 23 सितंबर से प्रस्तावित