कौन कर सकता है आवेदन?
- जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके हैं।
- जिनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री है।
- कुछ पदों के लिए विशेष विषय में डिग्री की जरूरत हो सकती है।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। सामान्य (GEN) और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए ₹225, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) उम्मीदवारों के लिए 105 रुपये, जबकि पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवार परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल भारतीय स्टेट बैंक (SBI MOPS) के माध्यम से नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या ई-चालान शुल्क मोड के जरिए कर सकते हैं। यह शुल्क अस्थायी हो सकता है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट (uppsc.up.nic.in) पर जाएं।
- अब होम पेज पर उपलब्ध "PCS Mains Exam 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- अब आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अंत में आवेदन पत्र को सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद, अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को पंजीकृत डाक या स्वयं जाकर यूपीपीएससी कार्यालय में जमा करना होगा।
आवेदन पत्र भेजने का पता है: सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, परीक्षा 03 अनुभाग, 10 कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज- 211018।