अभ्यर्थी कर रहे वेटिंग लिस्ट की मांग
इस विज्ञप्ति के जारी होने के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सभी परीक्षाओं में प्रतीक्षा सूची (waiting list) जारी किए जाने की मांग ने फिर तेजी पकड़ ली है। बीस साल पहले आयोग वेटिंग लिस्ट जारी करता था। लेकिन बाद में इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि 20 साल पुरानी व्यवस्था को पुन: लागू किया जाए। प्रतीक्षा सूची जारी न होने के कारण आयोग की कई प्रतियोगी परीक्षाओं में पद खाली रह जा रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग अगर 20 साल पुरानी व्यवस्था लागू कर दे तो अभ्यर्थियों से आवेदन वापस लेने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के मौके हजार, आज इन जगहों पर कर सकते हैं आवेदन
अभ्यर्थियों ने आवेदन नहीं किया तो खाली रह जाएंगे पद
आयोग ने रिक्त पदों को भरने के लिए कवायद भले ही शुरू की हो लेकिन कोई अभ्यर्थी अगर आरओ/एआरओ परीक्षा में चयनित होने के बाद भी ज्वाइन नहीं करता है और न ही अपना अभ्यर्थन निरस्त कराने के लिए आवेदन करता है, तो पदों का खाली रह जाना तय है। यही वजह है कि अभ्यर्थी प्रतीक्षा सूची जारी करने की मांग कर रहे हैं ताकि पद शतप्रतिशत भरे जा सकें।