फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS : प्री क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को झटका, अब नहीं दे पाएंगे मेंस की परीक्षा

Wed, 14 Mar 2018 02:59 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 क्वालीफाई करने वाले 180 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। आवेदन में विषय और जिला कोड भरने से चूके ऐसे अभ्यर्थियों का आवेदन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने निरस्त कर दिए हैं। यह निर्णय मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2017 का आयोजन 24 सितंबर को प्रदेश के 21 जिलों में आयोजित की गई थी और इसमें दो लाख 46 हजार 710 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 19 जनवरी 2018 को घोषित किया गया, जिसमें 14032 अभ्यर्थी सफल रहे। 

प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए अलग से ऑनलाइन आवेदन करना था। इसके लिए अभ्यर्थियों को एक सप्ताह का समय दिया गया। इनमें 180 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने आवेदन तो किए लेकिन विषय कोड और जिला कोड भरना भूल गए। 
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था कि उन्हें सुधार के लिए एक मौका दिया जाए। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में इन 180 अभ्यर्थियों का आवेदन निरस्त कर दिया गया। ये अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

सचिव ने बताया कि इन अभ्यर्थियों ने अपने प्रत्यावेदन में लिखा था कि व्यक्तिगत कारणों से आवेदन में जिला एवं विषय कोड भरना भूल गए हैं। आयोग ने समीक्षा में पाया कि इसमें अभ्यर्थी ने स्वयं गलती है की है, सो उन्हें मौका नहीं दिया जा सकता और आयोग ने उनका आवेदन निरस्त करने का निर्णय लिया।

ऐसे में अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। हालांकि पूर्व में ऐसी परिस्थितियों के दौरानक अभ्यर्थियों को आवेदन का अतिरिक्त मौका दिया जा चुका है लेकिन तब सर्वर की गड़बड़ी के कारण दिक्कत हुई थी।

आवेदन से चूकने वालों ने भी गंवाया मौका
कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी हैं, जो मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित समय में नहीं कर सके। ऐसे अभ्यर्थियों ने भी पुन: आवेदन के लिए आयोग में अपना प्रत्यावेदन दिया था। आयोग की बैठक में निर्णय लिया गया है कि निर्धारित समय में आवेदन न करने वाले अभ्यर्थियों को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें