UPPCL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश सरकार के बिजली विभाग ने दीपावली के शुभ अवसर पर युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। विभाग की ओर से पहले तकनीशियन भर्ती शुरू की गई थी अब एक और भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। विभाग की ओर से असिस्टेंट अकाउंटेंट के पद पर भर्ती निकाली है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने आधिकारिक वेबसाइट uppcl.org पर एक आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से यूपीपीसीएल सहायक लेखाकार भर्ती 2022 की घोषणा की है।
यूपीपीसीएल भर्ती अधिसूचना 2022 : 22 अक्तूबर, 2022
ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तारीख : 08 नवंबर, 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 नवंबर, 2022
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि : 30 नवंबर, 2022
यूपीपीसीएल परीक्षा 2022 : जनवरी, 2023
| श्रेणी | रिक्त पद |
| सामान्य | 79 |
| ईडब्ल्यूएस | 18 |
| ओबीसी | 47 |
| अनुसूचित जाति | 37 |
| अनुसूचित जन जाति | 05 |
| कुल रिक्त पद | 186 |
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 1180/- रुपये
एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए : 826/- रुपये
पीएच (दिव्यांग) उम्मीदवारों के लिए : महज 12/- रुपये
उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की आधिकारिक वेबसाइट यानी uppcl.org पर जाएं।
होम पेज रिक्ति/ परिणाम विकल्प पर जाएं और यूपीपीसीएल सहायक लेखाकार भर्ती पर क्लिक करें।
इसके बाद अब एप्लीकेशन फॉर्म पर क्लिक करें।
जमा करने के लिए आवश्यक सभी आवश्यक विवरण और दस्तावेज भरें।
फाइनल सबमिशन ऑप्शन पर क्लिक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लें।