उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने जेई, ऑफिस असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.uppcl.org से डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि जेई, ऑफिस असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर पदों के लिए परीक्षा 27 अगस्त और 28 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
ऐसे करें अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले यूपीपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट
www.uppcl.org पर क्लिक करें।
स्टेप 2: उसके बाद प्रवेश पत्र ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपनी डिटेल्स दर्ज करें।
स्टेप 4: आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा।