उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) इलेक्ट्रिकल पदों के फाइनल नतीजे जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in से अपने-अपने रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि डीवी राउंड यानी डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन राउंड में कुल 173 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए थे। यह राउंड नौ जून को आयोजित किया गया था।
ऐसे चेक कर सकते हैं नतीजे
- सबसे पहले आपको यूपीपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाना होगा।
- यहां होमपेज पर ही वैकेंसी/रिजल्ट टैब पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद LIST OF SELECTED CANDIDATES FOR THE POST OF “JUNIOR ENGINEER (TRAINEE) ELECTRICAL” AGAINST ADVT. NO. 07/VSA/2021/JE/ELECTRICAL” पर क्लिक करके व्यू/डाउनलोड चुनना होगा।
- यहां क्लिक करते ही रिजल्ट आपके सामने आ जाएगा।
- यहां आप फाइल डाउनलोड करके उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।