UPPCL Admit Card: उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) की ओर से जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली ऑनाइन/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र/Admit Card को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यह प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेंगे। तो जिन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस खबर में हम आपको प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।
UPPCL Admit Card: इतने पदों पर होनी है भर्ती
उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल भर्ती के माध्यम से कुल 25 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना प्रस्तावित है। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि सीबीटी परीक्षा का आयोजन वाराणसी, लखनऊ, आगरा और मेरठ शहरों में किया जाएगा।
UPPCL Admit Card: कैसे डाउनलोड करें अपना प्रवेश पत्र?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upenergy.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे VACANCY/RESULTS के सेक्शन में जाएं।
- अब यहां दिखाई दे रहे जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर के आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।