फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी परीक्षाएं

Wed, 05 Nov 2025 06:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की पूरी डेटशीट खबर में नीचे उपलब्ध है।
विज्ञापन
UP Board Date Sheet 2026 OUT - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP UP Board Date Sheet 2026: यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ दिनांक से 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर दिनांक 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षा डेटशीट लाइव अपडेट्स...
विज्ञापन


 

दो पालियों में होगी परीक्षा

यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बुधवार को वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा तिथियां घोषित कर दी हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त होंगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2.00 बजे से शाम 5.15 बजे है। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट में पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 



वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं में कुल 52,30,297 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। वर्ष 2025 की तुलना में 2026 की परीक्षा में कुल 2,06,877 कम विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं।
परीक्षा बालक बालिकाएं कुल परीक्षार्थी
हाईस्कूल 14,38,682 13,12,263 27,50,945
इंटरमीडिएट 13,03,012 11,76,340 24,79,352
कुल 27,41,694 24,88,603 52,30,297

UP Board 10th Date Sheet 2026: 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत 18 फरवरी को हिंदी विषय की परीक्षा के साथ होगी। इसके बाद 19 फरवरी को कंप्यूटर और सिलाई की परीक्षा होगी। 10वीं की परीक्षा 12 मार्च को कृषि विषय की परीक्षा के साथ संपन्न होगी। बोर्ड परीक्षा डेटशीट लाइव अपडेट्स...
 
तिथि पहली पाली (सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
18 फरवरी 2026 हिन्दी प्रारम्भिक हिन्दी
19 फरवरी 2026 कम्प्यूटर सिलाई
20 फरवरी 2026 सामाजिक विज्ञान -
21 फरवरी 2026 गृहविज्ञान -
23 फरवरी 2026 अंग्रेजी इलेक्ट्रीशियन, हेल्थ केयर, ऑटोमोबाइल, सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सुरक्षा, आईटी/आईटीईएस, मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबंधन, रिटेल ट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)
24 फरवरी 2026 एनसीसी मानव विज्ञान
25 फरवरी 2026 विज्ञान -
26 फरवरी 2026 गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, सिंधी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, नेपाली -
27 फरवरी 2026 गणित -
28 फरवरी 2026 संस्कृत संगीत वादन
07 मार्च 2026 वाणिज्य -
09 मार्च 2026 उर्दू -
10 मार्च 2026 चित्रकला, रंजन कला -
11 मार्च 2026 संगीत गायन पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कृषि -
विज्ञापन

UP Board 12th Date Sheet 2026: 12वीं की परीक्षा भी 18 फरवरी से 12 मार्च तक

इंटर की परीक्षा भी 18 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। इसके बाद 19 फरवरी को अगली परीक्षा व्यावसायिक विषयों की होगी। 20 फरवरी को अंग्रेजी और संस्कृत की परीक्षा होगी। 12 मार्च को इंटर की आखिरी परीक्षा होगी, जोकि कंप्यूटर विषय की होगी।
 
तिथि पहली पाली (सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक) दूसरी पाली (दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक)
18 फरवरी 2026 सामान्य हिन्दी हिन्दी
19 फरवरी 2026 काष्ठ शिल्य, ग्रन्थ शिल्प, सिलाई शिल्प, फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण का प्रशिक्षण एवं शिशु प्रबन्ध, पुस्तकालय विज्ञान, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्मिक (मेडिकल लेबोरेटरी तकनीक सहित), रंगीन फोटोग्राफी, रेडियो एवं रंगीन टेलीविजन, आटोमोबाइल्स, मधुमक्खी पालन, डेरी प्रौद्योगिकी, रेशम कीटपालन, बीजोत्पादन प्रौद्योगिकी, फसल सुरक्षा सेवा, पौधशाला, भूमि संरक्षण, एकाउन्टेन्सी एवं अंकेक्षण, बैंकिंग, आशुलिपि एवं टंकण, विपणन तथा विक्रय कला, सचिवीय पद्धति, बीमा, सहकारिता, टंकण (हिन्दी एवं अंग्रेजी), मुद्रण, कुलाल विज्ञान, कृत्रिम अंग एवं अवयव तकनीक, इम्ब्राइडरी, हैण्ड ब्लाक प्रिंटिंग एवं वेजिटेबल डाइंग, धातु शिल्प (मेटल क्राफ्ट), कम्प्यूटर तकनीक एवं मेंटेनेन्स (डाटा एन्ट्री प्रासेस), घरेलू विद्युत उपकरणों की मरम्मत एवं रख-रखाव, खुदरा व्यापार, सुरक्षा, मोबाइल रिपेयरिंग, पर्यटन एवं आतिथ्य, आईटी / आईटीईएस, हेल्थ केयर (स्वास्थ्य देखभाल) - प्रथम प्रश्नपत्र (केवल व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I के लिये) नागरिक शास्त्र
20 फरवरी 2026 संस्कृत, कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) प्रथम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1 के लिये), कृषि शस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी) षष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2 के लिये) अंग्रेजी
21 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र (कुकरी), परिधान रचना एवं सज्जा, धुलाई तथा रंगाई, बेकिंग तथा कन्फेक्शनरी, टेक्सटाइल डिजाइन, बुनाई तकनीक, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, रेडियो एवं टेलीविजन, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - द्वितीय प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) इतिहास
23 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - तृतीय प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) जीव विज्ञान, गणित
24 फरवरी 2026 कृषि शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) अर्थशास्त्र
25 फरवरी 2026 संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला रसायन विज्ञान, समाज शास्त्र
26 फरवरी 2026 कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि जन्तु विज्ञान अष्टम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) भूगोल
27 फरवरी 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - चतुर्थ प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
28 फरवरी 2026 कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) चित्रकला आलेखन, चित्रकला प्राविधिक, रंजनकला
07 मार्च 2026 फल एवं खाद्य संरक्षण, पाक शास्त्र, परिधान रचना, बेकिंग, टेक्सटाइल डिजाइन, नर्सरी शिक्षण, पुस्तकालय विज्ञान, स्वास्थ्य कार्मिक, फोटोग्राफी, ऑटोमोबाइल्स, डेरी, बीजोत्पादन, बैंकिंग, सहकारिता, कम्प्यूटर तकनीक, पर्यटन, हेल्थ केयर - पंचम प्रश्नपत्र (व्यावसायिक शिक्षा वर्ग-I) मानवविज्ञान
09 मार्च 2026 उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी, असमी, उड़िया, कन्नड़, सिन्धी, तमिल, तेलुगू, मलयालम, नेपाली मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र
10 मार्च 2026 सामान्य आधारिक विषय (व्यावसायिक वर्ग के लिये), कृषि गणित एवं प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-1), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्नपत्र (कृषि भाग-2) व्यवसाय अध्ययन (वाणिज्य वर्ग), गृहविज्ञान
11 मार्च 2026 लेखाशास्त्र (वाणिज्य वर्ग), एनसीसी पालि, अरबी, फारसी
12 मार्च 2026 कम्प्यूटर

यूपी बोर्ड डेटशीट पीडीएफ...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें