फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP Result 2024: इस डॉक्यूमेंट के बिना चेक नहीं कर पाएंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट, छात्र रखें इस बात का ध्यान

Sat, 20 Apr 2024 01:49 PM IST
साक्षी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP Result 2024: यूपी बोर्ड आज, कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर 02 बजे रिजल्ट घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से अपना रिजल्ट देख पाएंगे। यहां देखें यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर लाइव अपडेट

सबसे पहले 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
सबसे पहले 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां रजिस्टर करें
विज्ञापन
UPMSP Result 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP Result 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज जारी करने वाला है। यूपी बोर्ड के अध्यक्ष आज दोपहर दो बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे। रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। आज  55 लाख से अधिक छात्रों का इंतजार आखिरकार आज समाप्त हो जाएगा। कुछ ही देर में रिजल्ट जारी होने पर छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। हालांकि, छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए अपने सही डॉक्युमेंट्स का इस्तेमाल करना होगा।

विज्ञापन

इस डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत
10वीं और 12वीं के छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड की सख्त जरूरत होगी। इस डॉक्यूमेंट के बिना छात्र अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी। इस जानकारी के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां छात्रों के एडमिट कार्ड पर लिखी होती है। रिजल्ट जारी होने से पहले छात्रों को अपना एडमिट कार्ड संभालकर अपने पास रखना चाहिए, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना देरी के वे अपना स्कोरकार्ड देख सकें।

55 लाख से अधिक छात्र कर रहे रिजल्ट का इंतजार
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष 29 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत थे। कुल मिलाकर इस वर्ष 55 लाख से अधिक छात्र बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 55 लाख से अधिक छात्र अब रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के पोर्टल पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
अमर उजाला रिजल्ट के पोर्टल results.amarujala.com पर लॉग ऑन करें।
"यूपी बोर्ड" पर क्लिक करें।
वहां उपलब्ध कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अपना विवरण जैसे नाम, रोल नंबर, मोबाइल नंबर और ई-मेल दर्ज करें।
"सबमिट" पर क्लिक करें। अब आप पंजीकृत हो गए हैं। यूपी बोर्ड 2024 का रिजल्ट प्रकाशित होते ही आपको अपने मोबाइल फोन पर मिल जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें