फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2026: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची जारी, 8033 सेंटर पर होंगे एग्जाम

Tue, 30 Dec 2025 08:07 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 UPMSP Board Exam 2026: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एक अहम सूचना जारी की है। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों को अंतिम सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
Exam - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP Board) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर दी है। परिषद की परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक 24 दिसंबर 2025 को हुई थी। इस बैठक में समिति की मंजूरी के बाद पूरे प्रदेश में कुल 8033 परीक्षा केंद्र अंतिम रूप से तय किए गए हैं।

 

इन सभी परीक्षा केंद्रों की सूची यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा बोर्ड के X (ट्विटर) अकाउंट @upboardpryj और फेसबुक अकाउंट “madhyamik shiksha parishad” पर भी यह जानकारी उपलब्ध है।

विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

देखें जिलों का नाम

  • आगरा
  • फिरोजाबाद
  • मैनपुरी
  • एटा
  • मथुरा
  • अलीगढ
  • हाथरस
  • कासगंज
  • बुलन्दशहर
  • गाजियाबाद
  • गौतम बुद्ध नगर
  • मेरठ
  • बागपत
  • हापुड
  • मुजफ्फर नगर
  • सहारनपुर
  • शामली
  • मुरादाबाद
  • अमरोहा
  • बिजनौर
  • रामपुर
  • संभल
  • बरेली
  • शाहजहांपुर
  • शाहजहांपुर
  • पीलीभीत
  • लखीमपुर खीरी
  • सीतापुर
  • हरदोई
  • लखनऊ
  • उन्नाव
  • रायबरेली
  • कानपुर नगर
  • कानपुर देहात
  • फर्रुखाबाद
  • इटावा
  • कन्नौज
  • औरिया
  • जालौन
  • झांसी
  • ललितपु
  • हमीरपुर
  • महोबा
  • बांदा
  • चित्रकूट
  • प्रतापगढ़
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • कौशांबी
  • सुल्तानपुर
  • अयोध्या
  • बाराबंकी
  • अम्बेडकरनगर
  • अमेठी
  • बहराइच
  • श्रावस्ती
  • गोंडा
  • बलरामपुर
  • बस्ती
  • संतकबीरनगर
  • सिद्धार्थनगर
  • गोरखपुर
  • महाराजगंज
  • देवरिया
  • कुशीनगर
  • आजमगढ़
  • मऊ
  • बलिया
  • जौनपुर
  • गाजीपुर
  • वाराणसी
  • चंदौली
  • भदोही
  • मिर्जापुर
  • सोनभद्र
     

फरवरी से होंगे एग्जाम

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं वर्ष 2026 में 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, प्रयोगात्मक (प्रैक्टिकल) परीक्षाओं का आयोजन 24 जनवरी से 9 फरवरी 2026 के बीच किया जाएगा। 
 
परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हाईस्कूल की हिंदी/प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा 18 फरवरी को पहली पाली में आयोजित होगी, जबकि इंटरमीडिएट की हिंदी/सामान्य हिंदी की परीक्षा उसी दिन दूसरी पाली में कराई जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें