फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPMSP: 10वीं-12वीं के प्रमाणपत्र-अंकपत्र में हो गई है गलती? कल से करें संशोधन, यूपी बोर्ड ने दिया अंतिम मौका

Sun, 26 Apr 2026 04:23 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPMSP Board 10th-12th: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाणपत्र एवं अंकपत्रों में हुई त्रुटियों को सुधारने का अंतिम अवसर दिया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड (UPMSP UP Board) - फोटो : आधिकारिक एक्स हैंडल यूपी बोर्ड (@upboardpryj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPMSP: माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को घोषित कर दिया था। परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरणों में सुधार के लिए कई अवसर पहले भी दिए जा चुके हैं। परिषद ने एक बार फिर छात्रों के प्रमाणपत्र और अंकपत्र में अगर कोई गलती रह गई है तो उसे सुधारने का आखिरी मौका दिया है।

विज्ञापन

 

6 मई तक भर सकते हैं फॉर्म?

इसके बाद प्रधानाचार्य को निर्धारित फॉर्म में सभी जरूरी सुधार साफ और सही तरीके से भरने होंगे। यह जानकारी मैनुअल के अनुसार दर्ज की जाएगी और प्रधानाचार्य को खुद उसे सत्यापित करना होगा।

इसके बाद इस संशोधन को जिला विद्यालय निरीक्षक से मंजूरी लेनी होगी। मंजूरी मिलने के बाद विद्यालय को फिर से वेबसाइट पर लॉगिन करके पूरा फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेज या प्रमाण अपलोड करने होंगे। यह पूरी प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 से 6 मई 2026 (शाम 6 बजे तक) ही पूरी की जा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

इन विवरणों में कर सकते हैं संशोधन

विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण में यदि कोई गलती है तो उसे निम्न कोड के अनुसार सुधारना होगा:

हाईस्कूल
  • 01: छात्र का नाम (Candidate Name)
  • 02: पिता का नाम (Father Name)
  • 05: जन्मतिथि (Date of Birth)
  • 15: माता का नाम (Mother Name)
  • 20: फोटो (Photo)
  • इंटरमीडिएट (Intermediate)

इंटरमीडिएट 
  • 06: छात्र का नाम (Candidate Name)
  • 07: पिता का नाम (Father Name)
  • 15: माता का नाम (Mother Name)
  • 20: फोटो (Photo)
विज्ञापन

सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज

इसके लिए सबसे पहले प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र देना होगा। इसके साथ प्रवेश आवेदन पत्र, टीसी (Transfer Certificate) की प्रमाणित कॉपी, पंजीकरण प्रपत्र, कक्षा 10वीं/12वीं की नामावली और छात्र का पहचान पत्र भी जमा करना जरूरी है।

जन्मतिथि सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज

  • प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र
  • प्रवेश आवेदन पत्र
  • एसआर (Student Register) की प्रमाणित कॉपी
  • उपस्थिति पंजिका की कॉपी
  • छात्र का पहचान पत्र
  • कक्षा 9वीं या 11वीं का पंजीकरण कार्ड
  • सही जानकारी का हलफनामा (Affidavit)
  • टीसी (जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाणित)
 

फोटो बदलने के लिए लगेंगे ये दस्तावेज 

फोटो बदलने के लिए प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आवेदन पत्र देना होगा। इसके साथ एसआर (Student Register) रजिस्टर की प्रमाणित कॉपी और फोटो युक्त छात्र का पहचान पत्र भी जमा करना जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें