उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (यूपीसीईटी ) 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी कि मंगलवार को बंद हो जाएगी। विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक यूपीसीईटी ( UPCET) परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे हर हाल में आज रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upcet.nta.nic के जरिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) लखनऊ, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT), गोरखपुर और हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU), कानपुर में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 में प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यूपीसीईटी 2021 परीक्षा शुरू में 18 मई के लिए निर्धारित की गई थी। जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब परीक्षा तिथि की घोषणा एनटीए द्वारा नियत समय में की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है, वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रख सकते हैं।
ऐसे करें यूपीसीईटी 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upcet.nta.nic.in पर जाएं
-यहां होम पेज पर आपको यूजी प्रवेश 2021 और पीजी प्रवेश 2021 के लिए लिंक उपलब्ध होगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आखिर में आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
-इस तरह आपका फॉर्म भर जाएगा।