फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बिना परीक्षा दिए छात्र होंगे पास, शिक्षा विभाग ने दिया आदेश

Wed, 18 Mar 2020 12:27 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग ने कोरोना वायरस के डर के कारण बेसिक शिक्षा विभाग से संबद्ध सभी परिषदीय विद्यालय एवं राजकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने परीक्षाओं को रद्द करते हुए सभी छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अगली कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

 
कोरोना के खतरों के कारण सरकार ने सभी स्कूल व कॉलेजों में 02 अप्रैल, 2020 तक बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के जुड़े स्कूलों में नया सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ हो जाता है परंतु अभी तक इन कक्षाओं की परीक्षा नहीं हो पाई हैं। कक्षा 1 से लेकर 8वीं तक की परीक्षाओं में काफी फेरबदल किया गया है, पहले ये परीक्षाएं 16 से 23 मार्च के बीच कराई जानी थी, परंतु परीक्षा तिथि को बढ़ाकर 23 से 28 मार्च कर दिया गया था।

लेकिन कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने 02 अप्रैल तक के अवकाश को बढ़ा दिया है। जिसके चलाते इस वर्ष परीक्षाएं कराना संभाव नहीं लगता है। सरकार ने अपर मुख्य अपर सचिव ने विद्यालयों शिक्षा के डायरेक्टर जनरल को स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं, और साथ ही अभ्यर्थियों को दूसरी कक्षा में प्रोन्नत करने के आदेश जारी कर दिए हैं। सभी विद्यालयों को बंद रखने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश भी दिए हैं। सरकार के आदेश के अनुसार यदि किसी भी तरह की लापरवाही की गई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढे़ंं:  KVS 2020: कोरोना वायरस के चलते लिया बड़ा फैसला, अभी चेक करें अपना ईमेल और व्हाट्सएप  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें