UP Vidhan Parishad Prelims Result 2020: उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय ने विभिन्न पदों के प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सचिवालय की आधिकारिक वेबसाइट upvpsr.org है। समीक्षा अधिकारी, अवर निजी सचिव, सेफ्टी असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट को अभ्यर्थी अपने रोल नंबर के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।
22 से लेकर 29 नवंबर के बीच हुई थी परीक्षा
यूपी विधान परिषद की विभिन्न पदों के लिए प्रीलिम्स परीक्षा 22 से 29 नंबर के बीच हुई थी। ये परीक्षा सूबे के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा दे पाएंगे।
ऐसे देखें यूपी विधान परिषद प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट
- सबसे पहले यूपी विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यूपी विधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upvpsr.org है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुल जाएगा।
-जहां आप रोल नंबर, पोस्ट का नाम और जन्मतिथि का विवरण दर्ज करके लॉग इन कर सकते हैं।
-इस तरह आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।