फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: स्पेशल टीईटी के लिए आज से आवेदन शुरू, इस दिन तक मौका; जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज समेत पूरी प्रक्रिया

Sat, 05 Sep 2026 04:05 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा 3 नवंबर को होगी। आवेदन से पहले पंजीकरण, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और संशोधन से जुड़ी अहम बातें जान लें।
 
विज्ञापन
UP Special TET 2026 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के आवेदन आज यानी 5 सितंबर से शुरू हो गए हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने हाल ही में परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था।

विज्ञापन


अभ्यर्थी 4 अक्तूबर 2026 तक आवेदन और शुल्क जमा कर सकेंगे। आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है, जबकि विशेष टीईटी की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

विशेष टीईटी के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

यह परीक्षा सामान्य टीईटी से अलग है। इसे खास तौर पर पहले से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करने का अवसर देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
  • प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षक इसमें आवेदन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन) भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी पास करना जरूरी है। प्रदेश में 1.80 लाख से अधिक परिषदीय शिक्षक कार्यरत हैं। इनमें से करीब एक लाख शिक्षक 26 अगस्त को घोषित यूपीटीईटी परिणाम में सफल हुए थे। अभी भी 80 हजार से अधिक परिषदीय शिक्षकों को सेवा में बने रहने के लिए टीईटी पास करना है।

आवेदन से पहले ओटीआर करना होगा

विशेष टीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ओटीआर पूरा करना होगा। इसके बाद प्राप्त लॉगिन विवरण के माध्यम से परीक्षा के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

फॉर्म भरते समय अभ्यर्थियों को अपना नाम, पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और परीक्षा से जुड़े अन्य विकल्प सावधानी से भरने होंगे। आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारियों को मूल दस्तावेजों से मिलाकर जांच लेना जरूरी है। आधिकारिक आवेदन मैनुअल के अनुसार अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन में बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

कब तक कर सकेंगे आवेदन?

  • अभ्यर्थी 5 सितंबर 2026 से विशेष टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 4 अक्तूबर 2026 है।
  • इसके बाद आवेदन में संशोधन के लिए 8 अक्तूबर 2026 तक मौका मिलेगा।
  • परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जानी है।

 

आवेदन के लिए कौन से दस्तावेज तैयार रखें?

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज तैयार रखने चाहिए। जिस योग्यता के आधार पर अभ्यर्थी पात्रता का दावा कर रहे हैं, उसकी अंतिम मार्कशीट या डिग्री/प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। आवेदन प्रक्रिया में योग्यता के अनुसार संबंधित मार्कशीट अपलोड करनी होगी।

इसके अलावा पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर की डिजिटल प्रति भी तैयार रखें। आवेदन में व्यक्तिगत जानकारी भरते समय नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण मूल दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें।
विज्ञापन

आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान सभी विवरण ध्यान से भरने चाहिए। खास तौर पर नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और रोजगार से जुड़ी जानकारी मूल दस्तावेजों के अनुसार ही दर्ज करें। अंतिम सबमिशन से पहले पूरे फॉर्म की अच्छी तरह जांच कर लें, क्योंकि अंतिम रूप से आवेदन जमा होने के बाद बदलाव की अनुमति नहीं होगी।

विशेष टीईटी कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्य शर्त पूरी करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए पात्र शिक्षक अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते ओटीआर पूरा कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें