यह योजना किन जिलों के लिए लागू की गई है?
यह योजना बुंदेलखंड के सात जिले (जालौन, झांसी, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट) और सोनभद्र जिले के लिए लागू की गई है।
यात्रा भत्ता कैसे मिलेगा?
यात्रा भत्ता डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से छात्रों या उनके अभिभावकों के खाते में सीधे भेजा जाएगा। पहले चरण में राशि दो किस्तों में दी जाएगी।
छात्रों को क्या प्रक्रिया अपनानी होगी?
छात्रों को एक प्रोफार्मा फॉर्म भरना होगा, जिसमें यह घोषित करना होगा कि उनके घर से 5 किमी के दायरे में कोई राजकीय माध्यमिक विद्यालय नहीं है।
- इस फॉर्म को ग्राम प्रधान और विद्यालय प्रधानाचार्य से सत्यापित कराना होगा।
- शहरी क्षेत्रों में सत्यापन पार्षदों द्वारा किया जाएगा।