फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Scholarship 2025-26: यूपी प्री और पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

Thu, 03 Jul 2025 11:46 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Scholarship 2025-26 Registration: उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य छात्र अब निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
UP Scholarship - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Scholarship 2025-26: उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्री-मैट्रिक (कक्षा 9-10) और पोस्ट-मैट्रिक (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजनाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है। यह योजना SC, ST, OBC, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जाती है। इच्छुक छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तय समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए मॉस्टर डाटा में स्कूलों को 1 जुलाई से 5 जुलाई तक जोड़ा जाएगा। छात्र 2 जुलाई से 30 अक्तूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 18 नवंबर से 21 नवंबर के बीच छात्र और उनके संबंधित संस्थान अपने स्तर पर आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।

प्रक्रिया तिथि
विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा में शामिल होना 1 जुलाई से 5 जुलाई 2025
छात्र द्वारा ऑनलाइन आवेदन 2 जुलाई से 30 अक्तूबर 2025
छात्र और संस्थान स्तर पर करेक्शन (संशोधन) 18 नवंबर से 21 नवंबर 2025
संस्थान द्वारा ऑनलाइन सत्यापन अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2025
छात्रवृत्ति की राशि का बैंक खातों में ट्रांसफर अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2025

आवेदन करने से पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) अनिवार्य कर दिया गया है। यानी अब सभी छात्र-छात्राओं को सबसे पहले छात्रवृत्ति पोर्टल पर OTR करना होगा। इसके बाद ही वे स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकेंगे।

किन छात्रों को मिलती है स्कॉलरशिप

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना (Post-Matric Scholarship) उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को शैक्षणिक भत्ता और फीस प्रतिपूर्ति दी जाती है। यह स्कॉलरशिप उन छात्रों को दी जाती है जो 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या अन्य प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करते समय कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने चाहिए। इनमें शामिल हैं। शैक्षिक योग्यता की मार्कशीट और सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र (जो ऑनलाइन जारी होना चाहिए), पाठ्यक्रम की वार्षिक नॉन-रिफंडेबल फीस की जानकारी, विश्वविद्यालय या बोर्ड का पंजीकरण नंबर (प्रथम वर्ष को छोड़कर) और आधार कार्ड। इन सभी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी आपके पास होनी चाहिए।

स्कॉलरशिप फॉर्म भरते समय ध्यान देना जरूरी है कि आपके आधार कार्ड पर लिखा नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि और लिंग हाई स्कूल की मार्कशीट और सर्टिफिकेट से पूरी तरह मेल खाता हो। अगर दोनों में अंतर पाया गया तो आवेदन रिजेक्ट हो सकता है। एक बार सही जानकारी दर्ज हो जाने के बाद आपको हर साल वही जानकारी दोबारा नहीं भरनी पड़ेगी, क्योंकि यूनिक नंबर जनरेट होने के बाद सारी बेसिक डिटेल सिस्टम में सेव हो जाती हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें