फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Result 2025 Date: आज जारी होगा यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, देखें आधिकारिक नोटिस

Sat, 21 Jun 2025 08:58 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP Result 2025 Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। जारी होने के बाद नीचे दी वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
JEECUP Result 2025 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP Result 2025 Date: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) आज 21 जून 2025 को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा (UPJEE 2025) का परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित करेगा। 

विज्ञापन


इस परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अब अपना परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट (jeecup.admissions.nic.in) पर जाकर देख सकते हैं। परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवारों की रैंक और स्कोर कार्ड भी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

विज्ञापन

इस दिन जारी हुई उत्तर कुंजी

परिणाम घोषित होने से पहले जीकप ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी और 15 जून 2025 तक उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। किसी भी उत्तर पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 100 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी पड़ी। परिषद ने स्पष्ट किया था कि यदि किसी अभ्यर्थी की आपत्ति सही पाई जाती है, तो न केवल संबंधित उत्तर में सुधार किया जाएगा, बल्कि फीस भी वापस की जाएगी।

यूपीजेईई पॉलिटेक्निक परिणाम 2025 पूरी तरह से संशोधित (अंतिम) उत्तर कुंजी पर आधारित है, जिससे परिणाम की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

कट-ऑफ अंक और काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी

जीकप द्वारा परिणामों के साथ श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक और अन्य आवश्यक विवरण भी जारी किए जाने की संभावना है। जिन उम्मीदवारों ने कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उन्हें योग्य माना जाएगा और वे आगामी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। काउंसलिंग कार्यक्रम और उससे संबंधित नियमों की जानकारी परिषद द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे देखें अपनी रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने स्कोर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं:
  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  • अब आप होम पेज पर प्रदर्शित UPJEE पॉलिटेक्निक परिणाम लिंक खोलें।
  • इसके बाद, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अंत में सबमिट पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें