फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Result: जीकप पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित, 99.99% अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए हुए पात्र

Sat, 20 Jun 2026 10:05 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Polytechnic Result 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रैंक कार्ड और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP Result 2026: उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रैंक कार्ड और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों के लिए काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो गया है।

स्कोरकार्ड में दर्ज होंगी ये जानकारियां

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • प्राप्त अंक (Marks)
  • नॉर्मलाइज्ड स्कोर
  • रैंक (Rank)
  • श्रेणी (Category)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualifying Status)

 

99.99 प्रतिशत अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए हुए पात्र

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) के अनुसार इस वर्ष यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए कुल 4,23,795 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 3,34,298 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल आवेदकों का 78.88 प्रतिशत है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद 3,34,262 अभ्यर्थियों को आगामी ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पात्र घोषित किया गया है। यह संख्या परीक्षा में शामिल कुल अभ्यर्थियों का लगभग 99.99 प्रतिशत है।

विभिन्न ग्रुपों में इन छात्रों ने किया टॉप

परिषद द्वारा जारी मेरिट सूची के अनुसार विभिन्न ग्रुपों में कई मेधावी छात्रों ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। ग्रुप 'ए' में आजमगढ़ के अंकित यादव ने 396 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं ग्रुप 'बी' में गोरखपुर के अखिलेश कुमार गुप्ता, ग्रुप 'सी' में बलिया के कृष्णा शर्मा, ग्रुप 'डी' में पीलीभीत के संजीव तिवारी और ग्रुप 'ई' में लखनऊ की प्रतिक्षा सिंह ने अपने-अपने ग्रुप में टॉप किया है। इसके अलावा अन्य सभी ग्रुपों के टॉपर्स की सूची भी परिषद की ओर से जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन

क्या है आगे की प्रक्रिया?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब JEECUP 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स का चयन करने का मौका मिलेगा। सीट आवंटन उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, पसंदीदा संस्थान और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। सीट मिलने के बाद अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और निर्धारित शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

रिजल्ट कैसे करें चेक?

  • JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिखाई दे रहे "JEECUP Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद Submit/Login बटन पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर रैंक कार्ड (Rank Card) और स्कोरकार्ड (Scorecard) खुल जाएगा।
  • स्कोरकार्ड में दर्ज सभी विवरणों को ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • भविष्य में काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें