फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती: आजमगढ़ के बाद सीतापुर में भी टला फिजिकल टेस्ट, जानें अब कौन से जिले में होगा आयोजन

Thu, 08 Oct 2026 05:44 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर अहम बदलाव किया गया है। बारिश और मैदान में जलभराव के कारण कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और तारीखें बदल दी गई हैं। संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले आजमगढ़ के अभ्यर्थियों का केंद्र भी बदला गया था। जानें नया परीक्षा केंद्र कौन सा है...
 
विज्ञापन
UP Police Physical - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर नई सूचना जारी की है। बारिश और परीक्षा मैदान में जलभराव के कारण कुछ अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और तारीखों को फिर से निर्धारित किया गया है। बोर्ड की नई सूचना में बताया गया है कि पहले तय किए गए कुछ केंद्रों के बजाय अब अभ्यर्थियों को दूसरे केंद्रों पर परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

किन अभ्यर्थियों की परीक्षा का केंद्र बदला गया है?

बोर्ड की नई सूचना के अनुसार, निम्न अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र और तारीख में बदलाव किया गया है:
  • 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में 8 अक्तूबर 2026 को परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थियों की परीक्षा अब डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में 11 अक्तूबर 2026 को होगी।
  • 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में 9 अक्तूबर 2026 को परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थियों की परीक्षा अब डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में 9 अक्तूबर 2026 को होगी।
  • 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में 10 अक्तूबर 2026 को परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थियों की परीक्षा अब 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ में 11 अक्तूबर 2026 को होगी।
सीतापुर का केंद्र बदलने से संबंधित नोटिस:

इससे पहले आजमगढ़ के अभ्यर्थियों का केंद्र भी बदला था

इससे पहले बारिश और जलभराव के कारण बोर्ड ने 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में 9 और 10 अक्तूबर 2026 को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थियों के केंद्र में भी बदलाव किया था।

पहले इन अभ्यर्थियों की परीक्षा 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में होनी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब दोनों तारीखों के अभ्यर्थियों की परीक्षा 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर में होगी।
  • 9 अक्तूबर 2026 को 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थी:- 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर, 9 अक्तूबर 2026
  • 10 अक्तूबर 2026 को 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़ में परीक्षा के लिए आवंटित अभ्यर्थी:- 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर, 10 अक्तूबर 2026
आजमगढ़ का केंद्र बदलने से संबंधित नोटिस:
विज्ञापन

संशोधित प्रवेश पत्र में क्या चेक करें?

बोर्ड ने नई सूचना में बताया है कि प्रभावित अभ्यर्थियों के संशोधित प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को इन्हें डाउनलोड करके प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा। खास तौर पर इन तीन चीजों को चेक करना जरूरी है:
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय

पुराने प्रवेश पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से परेशानी हो सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को संशोधित प्रवेश पत्र जरूर डाउनलोड कर लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें