फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पीईटी पर बड़ा अपडेट: फॉर्म भरने का एक और मौका मिला, इस दिन तक बढ़ाई गई अंतिम तिथि, देखें नया शेड्यूल

Tue, 01 Sep 2026 05:18 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP PET 2026 Deadline Extended: यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2026 के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 7 सितंबर तक पंजीकरण, शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 तय की गई है।
 
विज्ञापन
UPSSSC PET 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP PET 2026 Last Date: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा यानी पीईटी 2026 के आवेदन से चूके उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले इन अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक पंजीकरण, शुल्क जमा और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

विज्ञापन

आयोग ने 1 सितंबर 2026 को जारी शुद्धि-पत्र के माध्यम से यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक विज्ञापन संख्या-16-परीक्षा/2026 के तहत आयोजित होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (PET-2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी अंतिम तारीख में बदलाव किया गया है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे संशोधित तारीखों का ध्यान रखें और निर्धारित समय के भीतर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

पहले 1 सितंबर थी अंतिम तारीख

यूपीएसएसएससी ने पीईटी 2026 का विज्ञापन 1 अगस्त 2026 को जारी किया था। इसके तहत पंजीकरण, ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। पहले पंजीकरण, शुल्क जमा करने और ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 1 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।

अब आयोग ने उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय देते हुए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 7 सितंबर 2026 कर दिया है। यानी जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब आवेदन पूरा करने के लिए कुछ और दिन हैं।

पीईटी 2026 की आवेदन प्रक्रिया का नया शेड्यूल
 
प्रक्रिया संशोधित तारीख
पंजीकरण/आवेदन और शुल्क जमा करने की शुरुआत 3 अगस्त 2026
पंजीकरण/शुल्क जमा करने/ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026
शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026

अब 7 सितंबर तक पूरा कर लें आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपी पीईटी 2026 के लिए पंजीकरण नहीं किया है, वे संशोधित समय-सीमा के भीतर अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पंजीकरण के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना होगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र भी तय समय में सबमिट करना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि अन्य शर्तें, आवेदन शुल्क, चयन का आधार और विज्ञापन में पहले से जारी पात्रता संबंधी नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तारीखों में किया गया यह बदलाव केवल आवेदन की अंतिम समय-सीमा से संबंधित है।

आवेदन में गलती है तो 8 सितंबर तक सुधार का मौका

जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही आवेदन कर दिया है, उनके लिए भी जरूरी अपडेट है। आयोग ने शुल्क समायोजन और आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख 8 सितंबर 2026 निर्धारित की है। इसलिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवार अपने फॉर्म में दर्ज जानकारी को एक बार जरूर जांच लें।

नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक जानकारी, श्रेणी या अन्य विवरण में किसी तरह की गलती होने पर निर्धारित संशोधन अवधि के भीतर जरूरी सुधार किया जा सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों को संशोधन से पहले आयोग की ओर से निर्धारित नियमों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों ने की थी ये शिकायतें

गौरतबल है कि अंतिम तिथि के करीब आने पर कई अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई थी। उनका दावा था कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान वेबसाइट पर बार-बार तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, जिससे वे आवेदन पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई अभ्यर्थियों ने तो सोशल मीडिया पर समस्या का जिक्र करते हुए अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग भी की थी।

ऐसे में अंतिम तिथि आगे बढ़ने की खबर इन अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आई है। लेकिन अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, जल्द से जल्द अपना फॉर्म भरकर सबमिट कर दे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें