परीक्षा का विवरण
इस परीक्षा का आयोजन 10 नवंबर 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।
स्कॉलरशिप की जानकारी
इस स्कॉलरशिप परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त से 28 सितंबर तक चली थी। छात्रों को 2023-24 के शैक्षणिक सत्र में 7वीं कक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त करना अनिवार्य था। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम प्रतिशत 50% निर्धारित किया गया था।
अभी के सत्र (2024-25) में छात्रों को सरकारी या सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना आवश्यक है। जो छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय और निजी विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इस परीक्षा के लिए योग्य नहीं हैं।
इसके अलावा, आवेदन करने वाले छात्रों के पिता की वार्षिक आय 3 लाख 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।