फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET Counselling 2026: डीजीएमई ने 71 उम्मीदवारों को MBBS-BDS में प्रवेश से किया वंचित, क्या रही वजह? जानें

Sun, 09 Aug 2026 12:54 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET Counselling 2026: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2026 में बड़ी कार्रवाई करते हुए डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग ने 71 उम्मीदवारों को MBBS और BDS प्रवेश प्रक्रिया से वंचित कर दिया है।
विज्ञापन
UP NEET Counselling - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET Counselling: उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) ने 71 ऐसे छात्रों की सूची जारी की है, जिन्हें शैक्षणिक सत्र 2026-27 की यूपी NEET UG काउंसलिंग से बाहर कर दिया गया है। इनमें वे उम्मीदवार शामिल हैं जिन्हें सीट आवंटित हो चुकी थी, जिन्होंने कोर्स फीस जमा कर दी थी या फिर MBBS/BDS कोर्स पूरा किए बिना सीट छोड़ दी थी।

विज्ञापन


DGME के नियमों के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को सीट मिलने के बाद वह प्रवेश नहीं लेता है, तो उसकी सिक्योरिटी मनी (सुरक्षा राशि) जब्त कर ली जाती है।

डीजीएमई ने क्या बताई वजह?

डीजीएमई ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों को स्ट्रे वैकेंसी या स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में MBBS/BDS सीट आवंटित हुई थी, लेकिन उन्होंने प्रवेश नहीं लिया, उनकी सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली गई है। साथ ही ऐसे उम्मीदवारों को UP NEET UG Counselling 2026-27 में भाग लेने से भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसके अलावा, कुछ उम्मीदवारों ने अंतिम चरण की काउंसलिंग के बाद MBBS/BDS में दाखिला लेने के बावजूद कोर्स पूरा होने से पहले अपनी सीट छोड़ दी थी। शासन के नियमों के अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को भी अगले शैक्षणिक सत्र की प्रवेश प्रक्रिया से डिबार (वंचित) कर दिया गया है। इसी नियम के तहत डीजीएमई ने 71 उम्मीदवारों को आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस कोर्स से कितने उम्मीदवार हुए बाहर?

डीजीएमई द्वारा जारी सूची के अनुसार, MBBS कोर्स में 38 उम्मीदवारों ने सीट मिलने के बाद रिपोर्ट नहीं किया, जबकि BDS कोर्स में 13 उम्मीदवारों ने प्रवेश नहीं लिया। इसके अलावा, MBBS के 13 और BDS के 7 उम्मीदवारों ने दाखिला लेने के बाद अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया। इस तरह कुल 71 उम्मीदवारों को नियमों के तहत आगामी UP NEET UG काउंसलिंग 2026-27 से वंचित कर दिया गया है।
 
रोल नंबर नाम
3905090296 अवशी महतो
2601108342 हर्षिता तिवारी
4401102282 अंजली सिंह
3128104017 रोहन चांगदेव गायकवाड़
2601103002 कुमारी सुषिष्ठी
3109106417 सोनावाने कौस्तुभ प्रवीणकुमार
3001210094 पर्व वामने
3101212028 पाचे आदिश्री धर्मेंद्र
1503106270 कुसुम कुमारी
4607105043 जेसिका जाना
2812109347 अग्निवेश बी
1205113241 बोरा तारांगिनी
3134101155 स्वरा वधवे
4501106233 अजय सिंह राणा
3905101292 रणजीता कुमारी
4129106435 श्रीरंजिनी जी
2315110117 अनन्या कटारिया
3923220328 सचिन पंचोली
3002203256 तनुष्का सक्सेना
2001206246 इशिति कुमारी
2001605183 शैलजा अरोरा
4405101129 आराधना राय
4408201214 विदुषी मिश्रा
3901200018 विशाखा भंसाली
3923223257 मोहित गुर्जर
1532101531 आनंद कुमार
2309102423 यतिन
3134109225 श्रावणी धर्मराज घायवते
3905111108 रुक्मणी यादव
4502108061 मुबाह अली अंसारी
3904109165 तानिया पानी
2313107237 खुशी
3110406203 सिद्दीकी अत्तौर्रहमान
3905101234 स्वर्णिमा वशिष्ठ
4409204428 सिमंत सैनी
3003112368 शेफाली दीक्षित
3112204527 साहिल विठ्ठल चव्हाण
2001405397 अमन राज
4447111210 शज़ीमा
4416204088 वंशिका जायसवाल
3110403196 पांडे महिका मनोज
1526102391 रीति गुप्ता
1502316061 निखिल कुमार नीरज
1528109035 मेघा चौधरी
4411406149 पार्थ सिंह
3905409121 ऋचा सिंह
1509103532 नयशा रे
4409204397 आयुष रमन
4410207007 रिया
3115209634 नंदिनी सिन्हा
2402103329 स्नेहा वर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें