फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP NEET UG Counselling 2025: नीट काउसलिंग राउंड 1 की तारीखें बदली, आठ अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Thu, 07 Aug 2025 09:45 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UP NEET UG Counselling 2025 Revised: यूपी नीट काउसलिंग के राउंड 1 की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब राज्य में MBBS और BDS कोर्स में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा हाल ही में शेड्यूल में बदलाव के बाद उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2025 की राउंड 1 प्रक्रिया की तारीखों को संशोधित किया गया है। अब राज्य के MBBS और BDS कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 अगस्त 2025 से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार upneet.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग उन छात्रों के लिए है जिन्होंने नीट यूजी 2025 में क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल किए हैं।

विज्ञापन

 

पंजीकरण और दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि 11 अगस्त

उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के पहले राउंड के लिए अभ्यर्थी 11 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन शुल्क और सुरक्षा जमा राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसी अवधि में दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी करनी होगी। इसके बाद मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी। मेरिट सूची जारी होने के पश्चात अभ्यर्थियों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के लिए विकल्प भरने का अवसर मिलेगा।

सीट आवंटन 14 अगस्त को 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पहले राउंड की सीट आवंटन सूची 14 अगस्त 2025 को जारी की जाएगी। जिन छात्रों को सीट आवंटित होगी, वे 23 अगस्त तक एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं। सभी प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल upneet.gov.in पर पूरी की जाएगी।

ब्रोशर में दिए गए निर्देशों के अनुसार, हर उम्मीदवार को अपनी पात्रता (योग्यता) खुद चेक करनी होगी। चॉइस फिलिंग केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध होगी, जिन्होंने समय पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा किया हो, जिनके दस्तावेज ऑनलाइन सही तरीके से जांचे (वेरिफाई) जा चुके हों और जिन्होंने जरूरी फीस जमा कर दी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट करें तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की तिथि 08.08.2025 (सुबह 11:00 बजे) से 11.08.2025 (सुबह 11:00 बजे) तक
पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि 08.08.2025 (सुबह 11:00 बजे) से 11.08.2025 (दोपहर 2:00 बजे) तक
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि 11.08.2025
ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग की तिथि 11.08.2025 (शाम 5:00 बजे) से 13.08.2025 (शाम 5:00 बजे) तक
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि 14.08.2025
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि 18.08.2025 से 23.08.2025 तक तथा 25.08.2025 से 26.08.2025 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें